अब सासाराम में 'खाकी' पर अटैक, महिला पुलिसकर्मी समेत दो जवान घायल

Wednesday, Apr 09, 2025-12:42 PM (IST)

Police Attacked in Sasaram: बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब ताजा मामला सासाराम से सामने आया है, जहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया गया। इस हमले में एक महिला सिपाही और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया है।

आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सासाराम के मुरादाबाद गांव की है। बताया जा रहा है कि सूूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उक्त स्थान पर पहुंचे तो वहां कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम हमला कर दिया। वहीं इस हमले से एक महिला सिपाही और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए और जिनको इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद वे आरोपी को गिरफ्तार किए बिना ही वापस लौट आए। बताया जा रहा ईंट पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला किया गया है।   

20 नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

वहीं पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर लगभग 20 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static