पटना में गोलियों की ठांय-ठांय, युवक पर की अंधाधुध फायरिंग; खौफनाक हत्याकांड से थर्राया इलाका

Friday, Feb 06, 2026-03:22 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार की पटना सिटी गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। यहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक पर सवार होकर आया था हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह फुलवारीशरीफ इलाके की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार विकास विहार कॉलोनी में ही था, तभी एक बाइक सवार शख्स वहाँ पहुँचा। हमलावर ने सुनील पर एक के बाद एक कई राउंड गोलियाँ दागीं, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई।

कुछ देर पहले ही जेल से लौटा था सुनील

पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील कुमार कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

फुलवारीशरीफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।  आशंका जताई जा रही है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static