अवैध संबंधों में उजाड़ा मांग का सिंदूर! पत्नी के प्रेमी ने पति को बीच सड़क चाकू से गोदा; नृशंस हत्याकांड से दहल गया इलाका
Wednesday, Feb 04, 2026-11:35 AM (IST)
Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पान दुकानदार की बीच सड़क चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। वहीं इस घटना ने लोगों की रुह कंपा दी।
पत्नी के आशिक पर हत्या का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र में गोला रोड के पास की है। मृतक की पहचान पान दुकानदार मनोज कुमार के रुप में हुई है। हत्या करने का आरोप मृतक की पत्नी के प्रेमी पिंटू पर लगाया जा रहा है। मृतक मनोज कुमार की मां, मुन्नी देवी का कहना है कि उनकी बहू निशू देवी का एक अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका फोटो मनोज कुमार ने पत्नी के मोबाइल में देख लिया। इसी बात को लेकर मनोज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद बहू ने सारी बात अपने प्रेमी को बताई। घटना वाले दिन बहू के प्रेमी ने मनोज को फोन किया, जिसके बाद मनोज वहां गए। आरोप है कि पिंटू ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बता
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी और दो बच्चे हैं। वहीं इस घटना ने बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया।

