Patna Police Kidnapping Case: दुल्हिनबाजार में फिरौती हेतु अपहरण का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Monday, Sep 22, 2025-10:23 PM (IST)

पटना: पटना के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को एक 20 वर्षीय युवक मो० आमीन का अपहरण कर फिरौती की मांग की गई थी। पटना पुलिस ने इस गंभीर घटना का त्वरित समाधान करते हुए अपहृत युवक को सकुशल 6 घंटे में बरामद किया और अपहरण में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, पालीगंज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए राजीवनगर थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को सुरक्षित निकाला गया। आरोपी मो० मुस्ताक अहमद और उनके साथी मो० सिकंदर को ब्लैक ब्रेज्जा गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में बरामद वस्तुएं:

  • ब्लैक ब्रेज्जा गाड़ी – 01
  • मोबाइल फोन – 02
  • छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
  • पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सौनु कुमार
  • परि०पु०अ०नि० आयुष कुमार
  • परि०पु०अ०नि० बिट्टू कुमार
  • स०अ०नि० योगेन्द्र सिंह
  • स०अ०नि० प्रदीप कुमार
  • सशस्त्र बल, दुल्हिनबाजार थाना

पटना पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों पर सख्त संदेश बताया। इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस तकनीकी अनुसंधान और तेज़ी से कार्रवाई के जरिए अपराधों को रोकने में सक्षम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static