पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Friday, Sep 19, 2025-06:59 PM (IST)

पटना: बिहार पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पटना जिले के पिपलावा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 राइफल, 1 देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अपराधियों पर नकेल कसने और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाया जा रहा है।

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ यह सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static