इंसानियत तार-तार! कोचिंग से लौट रही छात्रा का हाथ बांधकर दुष्कर्म; रोते-बिलखते घर पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Friday, Mar 06, 2026-09:39 AM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के पटना से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को गांव के ही एक दबंग युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके हाथ बांधकर जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के उजागर होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

कोचिंग से लौटते समय रास्ते में घेरा

पीड़िता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया। पहले उसने अश्लील हरकतें की और जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। छात्रा का हाथ बांधकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

परिजनों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़

जैसे ही छात्रा बदहवास हालत में घर पहुँची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाइयों और अन्य ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। वहां जमकर तोड़फोड़ की गई और हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए छात्रा, उसके दोनों भाइयों और आरोपी के एक भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिस जांच में जुटी

 पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर ली है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static