VIDEO: Sasaram में पिंक बैंक Branch का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के हाथों में रहेगा बैंकिंग संचालन
Monday, Apr 13, 2026-04:08 PM (IST)
रोहतास: रोहतास के सासाराम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। करगहर मोड़ के पास द सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की पिंक शाखा का उद्घाटन किया गया। पिंक ब्रांच का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रमोद कुमार ने किया। इस शाखा की खासियत यह है कि यहां बैंकिंग का पूरा संचालन महिलाओं के हाथों में रहेगा। मंत्री ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को सुरक्षित और सहज बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण विजन से जोड़ा....

