विजय सिन्हा का आरोप- सदन में विपक्ष को बोलने का नहीं मिल रहा मौका, लोकतंत्र की हत्या हो रही

Thursday, Jul 13, 2023-01:25 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): आज मानसून सत्र के चौथे दिन सदन के भीतर भाजपा एमएलए जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट कर दिया गया। सदन से बाहर निकल कर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन के अंदर हमारे सभी विधायक पहुंचे थे। अध्यक्ष जो सदन के कस्टोडियन हैं, हमने उनसे कहा कि आप हमें दो शब्द रखने दें, यह परंपरा भी रहा है कि विपक्ष को बोलने का मौका मिलता है। जब से सदन शुरू हुआ तब से छोटे दल के लोगों को बुला लेते हैं, उनके सदस्य विपक्ष को बोलने नहीं देते हैं।

"लोकतंत्र की हत्या हो रही है"
सिन्हा ने कहा कि कल भी बड़ी मुश्किल से बोलना शुरू किया था और आज भी शुरू ही किया बोलना तो आवाज को काट दिया गया। आज  जैसे ही हमने 10 लाख नियुक्ति, समान काम का समान वेतन और भ्रष्टाचार अपराध पर सरकार का जवाब मांगा तो माइक बंद कर दिया गया। कैमरे को भी विपक्ष की तरफ से हटा दिया गया। हमारे सदस्य कैमरे वाले को कह रहे थे कि विपक्ष की तरफ से कैमरा क्यों बंद कर दिया। हमारे सदस्य को मार्शल ने किस तरीके से बेरहमी से बाहर किया हैं। यह आसन ट्रेजरी बेंच के इशारे पर काम कर रही है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। यह मुख्यमंत्री के मौजूदगी में घटना घटी है। यह भ्रष्टाचार और अपराधी को बचा रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर मौन धारण किए हुए हैं या कांग्रेस के संगति में अघोषित आपका आपातकाल सदन के अंदर और सदन के बाहर लगाना चाहते हैं।

"जंगलराज को जनता राज बताने वाले अब गुंडा राज में तब्दील कर रहे"
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जंगलराज को जनता राज बताने वाले अब गुंडा राज में तब्दील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ये कतई स्वीकार नहीं करेंगे। सिन्हा ने कहा कि अब सड़क से सदन तक लड़ाई होगी। यह न्याय नहीं देंगे तो फिर मैं बिहार मंडल के कस्टोडियन हमारे जो माननीय राज्यपाल हैं, उनके पास जाकर दरख्वास्त करूंगा।  इनके कारनामों को भी बताऊंगा। यह निरपेक्ष नहीं है, यह सदन एक तरफा चलाना चाहते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static