महादलित महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर नीतीश-तेजस्वी चुप क्यों, नित्यानंद का सवाल

Wednesday, Sep 27, 2023-04:14 PM (IST)

 

पटनाः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पिछले दिनों बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इतने गंभीर मामले पर भी चुप क्यों हैं।

नित्यानंद राय ने बुधवार को यहां कहा कि यदि आज बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू)और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मिली जुली घमंडिया सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। राज्य में इस तरह की अमानवीय घटनाएं आए दिन हो रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महादलित समाज की महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसे पेशाब पिलाने जैसा घृणित एवं अमानवीय कृत्य किया गया। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री कुमार और उपमुख्यमंत्री यादव आंख और मुंह पर पट्टी बांधकर चुप्पी साधे हुए हैं। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि बिहार सरकार ही उन्हें बचा रही है।

वहीं भाजपा नेता ने कहा कि आज बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें डर के माहौल में जीना पड़ रहा है तो इसके लिए जिम्मेवार जदयू और राजद की मिलीजुली घमंडिया सरकार है। बिहार में महिलाओं के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इनकी इस दोमुंही राजनीति और झूठ को बिहार के साथ-साथ देश की जनता भी पहचान चुकी है। बिहार की जनता राजद-जदयू को कड़ा सबक सीखाने को तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static