मुख्यमंत्री नीतीश ने पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्पण किया अर्घ्य

Monday, Oct 31, 2022-12:14 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित तालाब में पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

PunjabKesari

बता दें कि आज राज्य के विभिन्न नदियों एवं तालाबों में बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हुआ।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static