Nitish Kumar Samriddhi Yatra | आज से शुरू होगी सीएम नीतीश की बड़ी यात्रा, 9 जिलों का करेंगे दौरा

Friday, Jan 16, 2026-07:19 AM (IST)

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार 16 जनवरी से बिहार में अपनी बहुप्रतीक्षित समृद्धि यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा का पहला चरण पश्चिम चंपारण जिले से शुरू होगा। मुख्यमंत्री आठ दिनों के भीतर राज्य के 9 जिलों का दौरा करेंगे और 24 जनवरी को वैशाली में यात्रा का समापन करेंगे।

यह यात्रा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की पहली राज्यव्यापी यात्रा मानी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी 16वीं बड़ी यात्रा है। इससे पहले चुनाव से पहले उन्होंने प्रगति यात्रा की थी, जिसमें 400 से अधिक विकास योजनाओं की घोषणा की गई थी।

Samriddhi Yatra Schedule | जानिए किस दिन किस जिले में रहेंगे मुख्यमंत्री

पहले से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा इस प्रकार तय किया गया है—

  • 17 जनवरी: पूर्वी चंपारण
  • 19 जनवरी: सीतामढ़ी और शिवहर
  • 20 जनवरी: गोपालगंज
  • 21 जनवरी: सीवान
  • 22 जनवरी: सारण
  • 23 जनवरी: मुजफ्फरपुर
  • 24 जनवरी: वैशाली

West Champaran Ready | सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

पश्चिम चंपारण जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

CM Ground Inspection | योजनाओं की समीक्षा और नई घोषणाएं

11 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान—

  • प्रगति यात्रा और सात निश्चय-3 के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा
  • नई परियोजनाओं की आधारशिला
  • पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण
  • जन संवाद कार्यक्रम
  • जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

समृद्धि यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे चनपटिया प्रखंड के कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और वहां संचालित इकाइयों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बेतिया के रमना मैदान स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होगा।

153 करोड़ के 125 प्रोजेक्ट्स की रखेंगे आधारशिला

जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री—

  • ₹153 करोड़ की लागत वाले 125 विकास प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे
  • ₹29 करोड़ की लागत से तैयार 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे
  • किसानों के लिए कृषि यंत्र मेले का उद्घाटन
  • समीक्षा बैठक और आम जनता से संवाद भी करेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static