Independence Day: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Sunday, Aug 15, 2021-09:48 AM (IST)

 

पटनाः 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले नीतीश ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया।
PunjabKesari
नीतीश कुमार एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराने के बाद दुल्हन की तरह सजाए गए गांधी मैदान पहुंचे। परेड का निरीक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने नौ बजे झंडोत्तोलन किया। उन्होंने आयोजित समारोह में अपने संबोधन के दौरान कोरोना काल में आम लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों के स्वजनों को सरकार की ओर से चार लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है। उन्होंने बिजली उपलब्धता में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार स्मार्ट मीटर अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। अब देश के दूसरे राज्य भी इसका अनुकरण कर रहे हैं। बिहार में उद्योग के लिए निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं।
PunjabKesari

PunjabKesari
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार भी गांधी मैदान में आम लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया है। समारोह स्थल पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जिन्हें प्रशासन की ओर से पास निर्गत किए गए हैं। समारोह स्थल पर अतिथियों का पहुंचना सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया था। गांधी मैदान पहुंचने वाले कई रास्तों को आम यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि पटना के गांधी मैदान को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया। कोरोना गाइलाइन का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं गाड़ियों की भीड़ को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static