जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए CM नीतीश, विधायक चेतन आनंद ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन
Thursday, Jan 15, 2026-01:09 PM (IST)
Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के अवसर पर 12/20-मंत्री एन्क्लेव गर्दनीबाग, पटना में जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

