Makar Sankranti 2026: रत्नेश सादा के आवास पर पहुंचे CM नीतीश, दही-चूड़ा भोज में हुए शामिल

Wednesday, Jan 14, 2026-12:18 PM (IST)

Makar Sankranti 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक रत्नेश सादा (Ratnesh Sada) के आवास पर जदयू की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज ( Dahi Chura Bhoj) कार्यक्रम में शामिल हुए।

PunjabKesari

इस अवसर पर रत्नेश सादा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, शीला कुमारी, संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, कुमुद वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना की महापौर सीता साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static