बिहार में JDU कोटे से बनेंगे 2 डिप्टी सीएम! इन दिग्गजों के नाम रेस में शामिल

Thursday, Mar 05, 2026-02:01 PM (IST)

Bihar New CM: बिहार की राजनीति में दशकों से चला आ रहा 'नीतीश अध्याय' अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है, जिससे सूबे में बड़े सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है। 

इस ऐतिहासिक बदलाव के तहत अब बिहार की कमान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों में होगी, जबकि JDU कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सबसे चौंकाने वाला नाम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का है, जिन्हें बिहार का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार को मिल सकता है पहला BJP सीएम, रेस में सबसे आगे हैं ये 4 नाम

BJP का सीएम, JDU के दो डिप्टी 

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के भीतर सत्ता हस्तांतरण का फॉर्मूला तय हो चुका है। समझौते के तहत: 

मुख्यमंत्री: भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता सूबे की कमान संभालेगा। 

उपमुख्यमंत्री (JDU कोटा): नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को विधान परिषद के रास्ते सदन भेजकर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 

दूसरा डिप्टी सीएम: JDU कोटे से दूसरे नाम के लिए विजय कुमार चौधरी (भूमियार/अगड़ी जाति) और अशोक चौधरी (दलित चेहरा) के नामों पर मंथन चल रहा है। दोनों ही नेता नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- 1985 में पहली बार विधानसभा पहुंचे... जानिए कैसा रहा 10 बार के CM रहे नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

निशांत कुमार का सियासी डेब्यू 

पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे। उनके बेटे निशांत कुमार, जो अब तक सक्रिय राजनीति से दूर थे, उनके नाम पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई है। JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि निशांत जल्द ही राजनीति की मुख्यधारा में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने अपने बेटे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ही भाजपा को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने का बड़ा समझौता किया है।

यह भी पढ़ें- नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के JDU कार्यकर्ता, CM आवास के बाहर भारी बवाल; दिग्गजों की एंट्री बंद!

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static