नीतीश ने पूर्व MLA रामायण मांझी के निधन पर जताया शोक, कहा- राजनीतिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति
Tuesday, Mar 07, 2023-10:54 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक रामायण मांझी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पूर्व विधायक रामायण मांझी जी का निधन दुःखद। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 6, 2023
नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर गांव निवासी रामायण मांझी ने मैरवां और दरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। अपने क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।