प्रकाश पर्व दीपावली पर CM नीतीश ने देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

11/4/2021 9:26:28 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्मामृतं गमय' के शुभ संकल्प का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सछ्वाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि लाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static