बॉलीवुड के मशहूर गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक
Thursday, Feb 17, 2022-08:43 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।
नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वे बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार थे। उन्होंने भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्व. बप्पी लाहिरी की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।