विधायकों की संख्या के मामले में Rajput नेताओं ने सबको पीछे छोड़ा, यदुवंश और रघुवंश के टूटने से NDA को हुआ बंपर फायदा

Friday, Nov 21, 2025-01:39 PM (IST)

Nitish Cabinet Ministers Caste (विकास कुमार): बिहार में राजपूत समाज के उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहरा दिया है।एनडीए और महागठबंधन की तरफ से राजपूत समाज के 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान (Bihar Cabinet Minister) में थे। इनमें से 37 राजपूतों को एनडीए और 12 को महागठबंधन ने टिकट दिया था। राजपूत समाज के 32 लोग चुनाव जीतकर इस बार विधानसभा में पहुंचे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजपूत विधायकों की संख्या 27 थी,जो अब बढ़कर 32 हो गई है।  इस बार एनडीए से सबसे ज्यादा राजपूत जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।  
 


नीतीश सरकार में 4 राजपूत बनाए गए मंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार अपने मंत्रिमंडल में राजपूत समाज के चार नेताओं को स्थान दिया है। ये है कैबिनेट में शामिल होने वाले राजपूत नेताओं की सूची  
 

मंत्री का नाम      पार्टी विधानसभा क्षेत्र
संजय सिंह टाइगर   BJP                            आरा  
श्रेयसी सिंह BJP                            जमुई   
संजय कुमार सिंह LJPR महुआ 
लेशी सिंह  JDU धमदाहा

 

राजपूत समाज के विधायकों की लिस्ट है लंबी

 

इस बार विधानसभा में एक बड़ी शक्ति के तौर पर राजपूत समाज का उभार हुआ है। देखिये चुनाव जीत कर आने वाले राजपूत समाज के विधायकों की सूची-

विधायक का नाम   विधानसभा क्षेत्र पार्टी
कर्णजीत सिंह दरौंदा BJP
सुजीत कुमार सिंह गौड़ा बौराम BJP
नीरज सिंह बबलू छातापुर  BJP
जनक सिंह  तरैया BJP
संजय कुमार सिंह लालगंज BJP
केदारनाथ सिंह बनियापुर BJP
राणा रणधीर सिंह मधुबन BJP
संजय कुमार सिंह  महुआ LJPR
मंजीत सिंह बरौली JDU
सुभाष सिंह गोपालगंज BJP
अरुण सिंह बरूराज BJP
राजू सिंह साहेबगंज BJP
त्रिविक्रम सिंह औरंगाबाद BJP
राजेश कुमार सिंह मोहिउद्दीननगर BJP
श्रेयसी सिंह  जमुई BJP
प्रमोद सिंह रफीगंज JDU
कोमल सिंह गायघाट  JDU
राजीव रंजन सिंह  डेहरी LJPR
वीरेंद्र सिंह वज़ीरगंज BJP
लेसी सिंह धमदाहा  JDU
अमित कुमार बेलसंड LJPR
विनय बिहारी लौरिया BJP
राहुल कुमार सिंह डुमरांव JDU
विनय कुमार सिंह सोनपुर BJP
चेतन आनंद नवीनगर  JDU
सियाराम सिंह बाढ़ BJP
रणधीर सिंह मांझी JDU
संजय सिंह टाइगर आरा BJP
राघवेंद्र प्रताप सिंह  बड़हरा  BJP
नितेश सिंह  कस्बा LJPR
संजय कुमार सिंह सिमरी बख्तियारपुर LJPR
आलोक कुमार सिंह  दिनारा RLM

         

यदुवंश और रघुवंश का समीकरण टूटने से RJD को हुआ नुकसान

एक जमाने में राजपूत वोटर आरजेडी का साथ देते थे। आरजेडी के मंच से यदुवंश और रघुवंश के भाई भाई होने के नारे तक लगा करते थे। रघुवंश सिंह,जगदानंद सिंह और प्रभुनाथ सिंह जैसे नेता लालू यादव के मित्र माने जाते थे, लेकिन संजय यादव ने मनोज झा को उकसा कर ‘ठाकुर का कुआं’ का पूरा प्रकरण चलाया। वहीं जगदा बाबू को भी आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया गया। इसलिए राजपूतों ने आरजेडी का साथ छोड़ एनडीए का खुलकर समर्थन किया। यही वजह है कि इस बार आरजेडी को चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static