"बिहार के लिए गर्व का पल",  नितिन नबीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी पर आई पत्नी दीपमाला की प्रतिक्रिया

Monday, Dec 15, 2025-04:31 PM (IST)

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP national working president) नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को इस पद के लिए चुना है। नितिन नबीन की नियुक्ति पर पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने खुशी जताई।

"बिहार के लिए गर्व का पल", बोली पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव

नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, "मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत खुशी की बात है और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि बिहार से पहली बार किसी युवा व्यक्ति को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। हमेशा से वे पार्टी के आम कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भागीदारी और सहयोग करते रहे हैं। आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए वे काम करते रहेंगे।" बता दें कि नितिन नबीन की पत्नी डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव पेशे से बैंक अधिकारी हैं। वह राजनीति से दूर ही रहती है। 

बता दें कि नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म पटना में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे। कायस्थ जाति से ताल्लुक रखने वाले नबीन भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। नड्डा को जनवरी 2020 में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static