होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पीछे से पहुंच गया पति, कमरा खुलते ही उड़े होश; फिर जो हुआ...

Thursday, Mar 19, 2026-12:20 PM (IST)

Patna News: राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत करबिगहिया इलाके में उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके शादीशुदा प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह मामला महज एक घरेलू विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि थाने की चौखट पर पहुंचते ही उस समय भावुक मोड़ ले लिया जब महिला के खुद के मायके वालों ने उसकी करतूतों की निंदा करते हुए उससे नाता तोड़ने की बात कह दी। 

शक ने खोला राज: पति ने बिछाया जाल 

जानकारी के अनुसार, पटना सिटी निवासी पीड़ित पति और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद भी किसी अन्य पुरुष के संपर्क में थी। मंगलवार की देर रात जब महिला बिना बताए घर से निकली, तो पति ने उसका पीछा किया। बुधवार तड़के जैसे ही उसे पत्नी के करबिगहिया स्थित एक होटल में होने की पुष्टि हुई, उसने तुरंत डायल 112 को सूचित कर पुलिस बुला ली। 

होटल के कमरे का मंजर और 'तैयारी' की दलील 

पुलिस और ससुराल वालों की मौजूदगी में जब होटल के कमरे का दरवाजा खुला, तो अंदर का नजारा देख सब सन्न रह गए। महिला वहां झारखंड के दुमका निवासी एक युवक के साथ मौजूद थी, जो वर्तमान में पटना के राजीव नगर में रहकर SSC की तैयारी कर रहा है। पकड़े जाने पर युवक ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए कहा कि वह महिला की मदद करने आया था क्योंकि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। 

यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का नजारा देख उड़े होश, इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां

जब मां और भाई ने ही फेर लिया मुंह 

इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू जक्कनपुर थाने में देखने को मिला। अमूमन ऐसे मामलों में मायका पक्ष बेटी का बचाव करता है, लेकिन यहां महिला की मां, भाई और मामा ने पुलिस के सामने ही उसे अपनाने से इनकार कर दिया। बिलखती मां ने कहा, "ऐसी बेटी होने से बेहतर था कि हम बेऔलाद रहते, कम से कम समाज में इतनी बेइज्जती तो नहीं झेलनी पड़ती।" परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला ने कई बार समझाने के बावजूद अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया। 

दो साल के मासूम की दुहाई 

थाने में करीब पांच घंटे चले ड्रामे के दौरान पति ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उनका एक दो साल का बच्चा है, जिसकी परवाह किए बिना पत्नी अक्सर घर से भागने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। पति ने रुंधे गले से कहा कि उसने परिवार बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन पत्नी अपनी मनमानी पर अड़ी रही। 

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देख भागने लगे 3 युवक, तलाशी के दौरान बैग में मिला कुछ ऐसा, उड़ गए सबके होश!

पुलिस की कार्रवाई 

जक्कनपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। चूंकि मामला दो बालिगों और घरेलू विवाद से जुड़ा था, इसलिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर उसके मायके वालों की सुपुर्दगी में भेज दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static