BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, संजय सरावगी ने दी बधाई, कहा- नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा...
Tuesday, Jan 20, 2026-06:53 PM (IST)
BJP New President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
संजय सरावगी ने कहा कि नबीन के नेतृत्व में संगठन सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। सरावगी ने दिल्ली में नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद सम्मान स्वरूप उन्हें बिहार की पहचान मखाने की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें राम दरबार की आकृति वाला मोमेंटों भी भेंट किया।
बता दें कि नितिन नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही ऐसे वक्त में पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो गयी है जब वह देश की राजनीति पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

