जमुई में पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली जालंधर पासवान, तीन-चार वर्षों से था फरार

Sunday, Aug 01, 2021-01:10 PM (IST)

जमुईः बिहार में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को नक्सली जालंधर पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली जालंधर पासवान अपने घर केबाल गांव आया हुआ है। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई और उक्त नक्सली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध चंद्रमंडी थाना में तीन नक्सली घटनाओं में शामिल रहने का मामला दर्ज है।

बृजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली तीन-चार वर्षों से फरार चल रहा था। वह नक्सली पिंटू राणा का सहयोगी बताया जा रहा है। गिरफ्तार नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static