नालंदा में दुखद हादसा! Vande Bharat ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों ने गंवाई जान...... 1 बुरी तरह घायल, मची हाहाकार

Saturday, Sep 20, 2025-04:13 PM (IST)

Bihar Vande Bharat Train accident News: बिहार के नालंदा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां वंदे भारत की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे से पूरा गांव ही शोक में डूब गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हरनौत प्रखंड के सरथा पंचायत के ताड़ापर गांव की है। मृतकों में 23 वर्षीय जीतू मांझी, 20 वर्षीय गोविंदा मांझी और 65 वर्षीय रीतलाल मांझी शामिल हैं। वहीं, जगलाल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तभी वंदे भारत की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। परिवार गहरे सदमे में है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static