बिहार में आज शाम तक होगी मानसून की एंट्री, इन जिलों में वज्रपात व भारी बारिश का अलर्ट जारी

6/12/2021 3:03:13 PM

पटनाः बिहार में शनिवार यानि आज शाम तक मॉनसून की एंट्री होने वाली है। वहीं अगले तीन दिनों तक राज्य में जमकर बारिश होगी। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून पूर्णिया, बांका और कटिहार के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बारिश हो सकती है। इसे लेकर राज्य में 15 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में मानसून को लेकर आपदा विभाग भी अलर्ट हो गया है।

बता दें कि बीते 3 जून को मानसून केरल की तट से टकराया था और करीब 8 दिन बाद बिहार पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी गई हैं। बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाके तक में दो-दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static