Monalis: मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत संग खास अंदाज में मनाई दिवाली, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Tuesday, Nov 14, 2023-05:51 PM (IST)

Monalis Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दीपावली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वो पीली कलर की साड़ी पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं।
इन तस्वीरों में मोनालिसा पति विक्रांत के साथ कमाल की लग रही हैं। फोटोज में मोनालिसा येलो साड़ी में हैं और उनके पति ट्रेडिशनल वीयर में हैं।
वहीं, शेयर की तस्वीरों में मोनालिसा ने लिखा है कि हमारे प्यारे दोस्तों और उनके पारिवारिक जनों को दिवाली की खूब सारी बधाई।
इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फैंस मोनालिसा के फिगर और ब्यूटी के दीवाने हो रहे हैं।
मोनालिसा का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर ढेरों तारीफों भरे कमेंट किए हैं।
बता दें कि मोनलिसा अब भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी का भी बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। मोनालिसा को चाहने वाले अब देशभर में मौजूद है।