विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए JDU के महेश्वर हजारी ने भरा पर्चा, नीतीश सहित कई नेता रहे मौजूद

3/23/2021 2:06:19 PM

पटनाः बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के महेश्वर हजारी ने आज अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।

PunjabKesari

महेश्वर हजारी ने मंगलवार को विधानसभा सचिव के कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी सहित राजग के कई नेता मौजूद रहे।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि विधानसभा सचिव कार्यालय से सोमवार को उपाध्यक्ष निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई थी। हजारी वर्ष 2005 से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। वह नीतीश सरकार में नगर विकास, भवन निर्माण, योजना एवं विकास और उद्योग मंत्री रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static