काल बनकर सामने आए ट्रैक्टर ने ली दादा-पोते की जान, सदमे में परिवार
Thursday, Apr 10, 2025-02:40 PM (IST)

Madhubani Road Accident: बिहार के मधुबनी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दादा पोता की मौत हो गई। वहीं इस घटना से परिजनों और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव के पास स्थित बंगला तालाब की है। मृतक लोगों की पहचान 45 वर्षीय मो आलम एवं उनके10 वर्षीय पोते शकीर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ईटों से लदा ट्रैक्टर सड़क धंसने से तालाब में पलट गया। इसी दौरान वहां से दादा पोता गुजर रहे थे। दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राईवर भाग गया।
इधर ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।