महिला आयोग के पटना आगमन पर मंत्री लेशी सिंह का हमला, कहा- मणिपुर मामले में क्यों नहीं बोल रहा केंद्र?
Tuesday, Jul 25, 2023-05:14 PM (IST)

पटनाः बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पटना पहुंची है। इस पर बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम को मणिपुर भी जाना चाहिए, जिस तरह की घटना हुई है, सोचने वाली बात है।
लेशी सिंह ने केंद्र सरकार बेटी बचाओ के अभियान को चलाती है और भारत के तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वहीं इंडिया नाम के आपत्ति पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि विपक्षी एकता की मुहिम से बीजेपी परेशान हो गई है। इसी की बौखलाहट है और कुछ भी बोल रहे है। हमारे नेता सबको लेकर आगे बढ़ रहे है, 2024 में सत्ता से बीजेपी को बाहर करने का लक्ष्य है।
वहीं राज्य में बढ़ते अपराध पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में कानून का राज है, सबको सजा मिल रही है। कोई भी घटना पर राज्य सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है, किसी भी घटना पर बीजेपी राजनीती करने से पीछे नहीं हट रही है। यहां कानून का राज है, जनता का राज है, कोई भी नाम दे फर्क नहीं पड़ता है। ये लोग मणिपुर के मामले में क्यों नहीं बोल रहे हैं, जहां 75 दिनों से हिंसा हो रही है।