Latest and simple Rangoli Design 2025 : इस दिवाली बनाएं सिंपल और लेटेस्ट Rangoli Design, मात्र 10 मिनट लगेगा...
Monday, Oct 20, 2025-04:52 PM (IST)
Latest and simple Rangoli Design 2025 : दिवाली पर घर की सजावट अधूरी लगती है जब तक घर में रंगोली न बनाई जाए। रंगोली सिर्फ सजावट नहीं बल्कि शुभता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती है। आइए इस दिवाली (Diwali 2025) घर की सजावट को और भी खास बनाएं...
इस साल हम आपके लिए लाए हैं Latest and simple Rangoli Design, जो आपके घर को देंगे एक दमकता, आकर्षक और Festive Look
1. दीयों वाली रंगोली ।। Big Diya Rangoli Design
दीपावली है तो दीयों वाली रंगोली तो बनती है। रंगोली पाउडर से बड़े घेरे या स्वास्तिक डिजाइन बनाएं और हर मोड़ पर छोटा दीया रखें। चारों दिशाओं में दीयों की कतार बनाएं।

2. आसान मोर डिजाइन रंगोली ।। Easy Peacock Rangoli
मोर डिज़ाइन थोड़ी डिटेलिंग वाली लगती है लेकिन इसे आसानी से बनाया जा सकता है अगर सही तरीके से किया जाए। इसके लिए चॉक या स्टिक से पहले एक मोर का स्केच बनाएं। फिर ब्लू, ग्रीन, पर्पल और गोल्डन रंगों से उसे भरें। इसके चारों ओर गोल रंगोली डिजाइन से फ्रेम बनाएं।

3. फूलों से बनी रंगोली ।। Eco Friendly Rangoli
अगर आप इको-फ्रेंडली रंगोली डिज़ाइन चाहती हैं, तो ताजे फूलों से बनी रंगोली एक बेहतरीन विकल्प है। गेंदे, गुलाब और मोगरा जैसे फूलों की पंखुड़ियों से पारंपरिक गोल रंगोली या कमल व मोर जैसे डिज़ाइन बनाएं।

4 धार्मिक रंगोली डिज़ाइन ।। Religious Rangoli Design
इस दिवाली बनाएं धार्मिक प्रतीकों वाली रंगोली, जैसे: ॐ, स्वास्तिक, श्री गणेश, लक्ष्मी चरण। इन डिज़ाइनों में शामिल करें लाल, पीला और सुनहरा रंग, ताकि वो और भी पवित्र लगे।


