अब राजनीति नहीं करेंगे खेसारी लाल यादव! बिहार चुनाव में हार के बाद भोजपुरी स्टार ने दिया बड़ा बयान

Saturday, Jan 10, 2026-05:59 PM (IST)

Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) में मिली के हार के बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अभिनेता ही ठीक हूं, सच बोलने वालों के लिए राजनीति नहीं हैं। जो सच बोलेगा वे राजनीति में आगे नहीं जा सकता है। 

"जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए"
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव में मिली हार का कारण क्या है तो उन्होंने कहा कि पूरे बिहार को पता है। जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए। हार के लिए कोई नेता या पार्टी जिम्मेदारी नहीं हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी जनता को उठानी पड़ेगी। जनता को अगर बेहतर बिहार दिख रहा है, तब भी ठीक है। 

"राजनीति हम लोगों के लिए नहीं है"
भोजपुर स्टार ने आगे कहा कि राजनीति हम लोगों के लिए नहीं है, जिसको झूठ बोलता आता है, वही राजनीति में आगे जा सकता है। सच बोलने वालों के लिए परेशानी है। जो सच बोलेगा वह राजनीति में बहुत आगे तक नहीं जाएगा। यहां सिर्फ झूठे वादे करना है। अगर आपको यह करने आता है तब ही आप राजनीति में आइए। दुनिया को बेवकूफ बनाना है, तब आओ।

वहीं लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि, लालू यादव जिस उम्र से गुजर रहे हैं, ऐसी चीज उनके साथ नहीं होनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static