खेसारी लाल यादव ने मुजफ्फरपुर पहुंच बाढ़ पीड़ितों के साथ की मुलाकात, वितरित की राहत सामग्री

Saturday, Oct 12, 2024-03:28 PM (IST)

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही राहत सामग्री वितरण के दौरान अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन, कपड़े, पानी, मोमबत्ती, चूड़ा मिट्ठा, बिस्कुट इत्यादि बांटे। साथ ही भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने  कहा कि खेसारी लाल सिर्फ बोलता ही नहीं बल्कि लोगों के बीच जाकर मदद भी करता है। खेसारी यादव ने कहा की बिहार की जनता की हर तकलीफ में हम मदद करेंगे।

बता दें कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद मुजफ्फरपुर में सबसे पहले बागमती नदी ने औराई कटरा और गयाघाट प्रखंड के तकरीबन दो दर्जन पंचायतों को प्रभावित किया। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अक्टूबर को राज्य के 18 जिलों में आई बाढ़ (द्वितीय चरण) से प्रभावित 3.21 लाख परिवारों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के द्वारा सीधे उनके खाता में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से कुल 225.25 करोड़ रुपए की अनुग्रहिक राहत की राशि के भुगतान का माउस क्लिक कर अंतरण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम चरण में 4 लाख 38 हजार 529 परिवारों के खाते में 308.97 करोड़ रुपये अंतरित की गयी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static