NH-31 पर भीषण हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, ड्यूटी पर लौट रहे CISF जवान समेत 3 लोगों की मौत

Thursday, Apr 30, 2026-03:38 PM (IST)

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार की सुबह गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया, जिससे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान समेत तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया तथा ऑटो चालक टांकेश मुनि के रूप में हुई है। 

छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौट रहे थे CISF जवान
पुलिस ने बताया कि बिपिन चौरसिया सीआईएसएफ के जवान थे और छुट्टी पर अपनी पत्नी के साथ घर आए हुए थे। वह ड्यूटी पर लौटने के लिए गुरुवार सुबह करीब पांच बजे स्टेशन जाने हेतु घर से निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static