कटिहार गोलीकांड: तारकिशोर ने की घटना की कड़ी निंदा, कहा- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा दे सरकार

Thursday, Jul 27, 2023-01:14 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): कटिहार में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चलाई जिसमें 2 प्रदर्शनकारियों की मृत्यु हो गई। इस गोलीकांड के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। राज्य के तमाम नेता इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए: तारकिशोर
तारकिशोर प्रसाद ने कहा महागठबंधन की सरकार आने के बाद लगातार जो लोकतांत्रिक तरीके से आम आदमी अपनी बात को रखता है यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी ने भी विधानसभा मार्च का आयोजन जिस तरीके से किया था और उसमें सीधे लाठियां बरसाई गई, उसी प्रकार से कई और प्रदर्शन में भी सरकार मांगों पर विचार ना करके सीधे लाठियां या गोली बरसाना जानती है। तारकिशोर ने कहा यह घटना निंदनीय है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जो मृतक हैं, उनके परिजनों को सरकार 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे। 

शकील अहमद ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण 
वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हुआ, जो नहीं होना चाहिए था, कंट्रोल किया जा सकता था वह नहीं हुआ। शकील अहमद खान ने कहा हम लोगों ने पूरे घटना की जांच की मांग की, जो परिवार हताहत हुआ है उसको मुआवजा मिले और जल्दी मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static