Bihar News: करवाचौथ पर मेंहदी लगाना बना जानलेवा! महिला का हुआ ऐसा हाल जानकर कांप उठेंगे

Saturday, Oct 18, 2025-01:08 PM (IST)

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला के लिए करवाचौथ पर हाथों में मेंहदी रचाना जानलेवा साबित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान 34 वर्षीय अर्चना देवी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेंहदी लगाने के बाद महिला के हाथों में जलन शुरु हो गई। जिसके बाद उसका शरीर झुलसना शुरु हो गया। हालत बिगड़ने पर महिला को आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मेंहदी का रंग गाढ़ा लाने के लिए उसमें जहरीले रसायन मिलाए गए थे जो कि महिला की त्वचा के लिए घातक सिद्ध हुए। महिला के शरीर पर बड़े-बड़े फफोले हो गए। साथ ही पूरी बॉडी में सूजन आ गई। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static