''13-14 करोड़ की जनसंख्या है... कहीं कुछ ना कुछ होता है'', जहरीली शराब कांड पर बोले जीतनराम मांझी

Friday, Oct 18, 2024-02:28 PM (IST)

पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से जहरीली शराब से हुई मौतों पर अपनी प्रतिकिया दी है। उन्होंने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं। 13 करोड़, 14 करोड़ जनसंख्या है। कहीं ना कहीं कुछ हो जाता है। न केवल बिहार अन्य जगहों से भी इस तरह की खबरें आती रहती हैं। 

दरअसल, गुरुवार को जीतन राम मांझी हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की थी। इस दौरान कहा कि बिहार सरकार इसमें बहुत तत्परता से काम कर रही है। घटना के खिलाफ अपराधियों को पकड़ा जाता है। बता दें कि बिहार के सिवान, गोपालगंज और छपरा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों ने अपनी जानें गंवा दी है। कईयों ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी। वहीं विभिन्न अस्पतालों में अभी भी कई लोगों का इलाज चल रहा है। 

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान और सारण जिला में जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें।साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के लिये जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static