पटना में JDU का खुला अधिवेशन, पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने 2024 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

12/11/2022 3:09:41 PM

पटनाः राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में जेडीयू की ओर से खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा सहित समेत कई नेता मौजूद रहे। जदयू नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया। 

2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाएंगेः ललन सिंह 
अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश जी ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए नागालैंड के विधान सभा चुनाव में वो सपना पूरा होगा। मुझे पूरी उम्मीद है नागालैंड में हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि वहां हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव में 40 में 40 सीट जीतेंगे और भाजपा मुक्त भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीट है। वहां आपकी सीट घटेगी ना कि बढ़ेगी। 2-4 सीट भी घटेगी तो हम आपको 2024 पटखनी दे देंगे। 

JDU को बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टीः केसी त्यागी 
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने अधिवेशन में कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ी जिम्मेवारी आई है। फरवरी के महीने नागालैंड का चुनाव है वहां हम जीत कर पार्टी को राष्ट्रीय बनाएंगे और मार्च में दिल्ली में सम्मेलन करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जातिगत जनगणना भी एक बड़ा मुद्दा होगा। आज मुल्क की हालत 1974 से भी खराब है। लोकसभा के चुनाव में सिर्फ नीतीश फार्मूला कामयाब होगा विपक्ष का बाकी कोई फार्मूला काम नहीं आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static