भभुआ के पूर्व विधायक डा. प्रमोद पटेल के निधन पर JDU ने जताया शोक, कहा- यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
Wednesday, Jan 22, 2025-04:39 PM (IST)

पटना: बिहार में भभुआ के पूर्व विधायक डा. प्रमोद सिंह पटेल के आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शोक जताया है।
बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डा.पटेल हमारी पार्टी के मजबूत और समर्पित साथी थें। उनका असमय देहावसान अत्यंत पीड़ादायी और समूचे जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदानों को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने का सामर्थ्य एवं संबल दें।
डा.पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सररफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ‘स्थापना' चंदन कुमार सिंह, वरीय नेता प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव परमहंस कुमार एवं निल कुमार रहें।