तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए JDU जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, बोले- 2024 में पार्टी को दिलाएंगे जीत

Sunday, Nov 20, 2022-04:49 PM (IST)

लखीसरायः जदयू जिलाध्यक्ष पद पर रामानंद मंडल तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष घोषित किए गए। दरअसल, लखीसराय शहर के एक निजी होटल में जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें लगातार तीसरी बार रामानंद मंडल निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रेक्षक के रूप में प्रदेश महासचिव हिमांशु पटेल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा की मौजूदगी में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

वहीं तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद रामानंद मंडल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा और पार्टी की मजबूती को लेकर जन-जन तक पहुंच कर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम किया जाएगा।

बता दें कि रामानंद मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी ताकत से पूरा करेंगे। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष एवं जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनको बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static