"हर प्रखंड में नेतरहाट'' जैसा विद्यालय बनाएगा जनसुराज", बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का वादा

Monday, Aug 04, 2025-03:25 PM (IST)

Prashant Kishor: जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज कहा कि उनकी पार्टी बिहार में बीमारु शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के किये कृत संकल्प है और इसके लिए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक विद्यालय को झारखंड स्थित‘नेतरहाट'की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।        

प्रशांत किशोर ने बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा क्षेत्र में सोमवार को लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षा बजट का एक तिहाई ऐसे विद्यालयों के विकास में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में राज्य के प्रत्येक प्रखंड में‘नेतरहाट'के जैसा एक विद्यालय विकसित किया जाएगा और इसके बाद प्रत्येक प्रखंड में ऐसे पांच विद्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मॉडल विद्यालय विकास योजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस योजना को पांच वर्षों के अंतराल में अलग अलग चरणों मे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय आजकल झारखंड में है, लेकिन उसे कभी बिहार सरकार ने बनवाया था। उस समय बिहार और झारखंड एक ही राज्य का हिस्सा थे। इस विद्यालय से अब तक 1500 से ज्यादा बच्चे भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा में चुने जा चुके हैं। 

जनसुराज हर प्रखंड में ‘नेतरहाट'  विद्यालय खोल कर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बदलने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि पहले साल ही हर प्रखंड में एक बढि़या स्कूल के विकास से प्रतिभावान बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में नही जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में आये जनसमूह को संबोधित करते हुए जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि मढ़ौरा में चीनी मिल और कारखाने बंद होने के बावजूद जनता उन्ही जन प्रतिनिधियों के पक्ष में मतदान करती रही है जो इस क्षेत्र की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि इस क्षेत्र की जनता हिन्दू, मुस्लिम, जाति, धर्म से ऊपर उठ कर विकास के लिए मतदान करे। इस क्षेत्र का विकास तभी संभव है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static