शर्तों का उल्लंघन कर फंसी जनसुराज पार्टी, नालंदा प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई

Sunday, May 18, 2025-06:13 PM (IST)

 नालंदा:जनसुराज पार्टी, नालंदा द्वारा 18 मई 2025 को श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ में जनसभा के आयोजन की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ द्वारा पत्रांक 570 दिनांक 16.05.2025 को दी गई थी। यह अनुमति कई महत्वपूर्ण शर्तों के साथ दी गई थी, जिसमें ध्वनि नियंत्रण, सुरक्षा, पार्किंग, सभा की वीडियोग्राफी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने जैसे निर्देश शामिल थे।

हालांकि, पार्टी द्वारा निर्धारित स्थल की उपेक्षा करते हुए अन्य स्थानों पर सभा व अभियान चलाने का प्रयास किया गया, जो स्पष्ट रूप से स्वयं के आवेदन और प्रशासनिक शर्तों का उल्लंघन है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया।

जिला प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियाँ विधि-व्यवस्था बिगाड़ने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन की संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोजकों की ओर से उल्लंघन की स्थिति में संपूर्ण जवाबदेही उन्हीं की होगी और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए अनुमति पर पुनर्विचार किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static