जननायक कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' मिलना सौभाग्य की बात: जीतन राम मांझी

4/1/2024 9:55:44 AM

गया: बिहार में गया संसदीय सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना सौभाग्य की बात है। 

"समाज के सभी लोगों को सम्मान देना चाहते हैं PM मोदी"
मांझी ने रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देर से ही सही लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना एक सही निर्णय है। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पिछड़ा विरोधी कहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह एवं अन्य लोगों को भारत रत्न देकर यह साबित कर दिया कि वे समाज के सभी लोगों को सम्मान देना चाहते हैं। 

"यह सम्मान कर्पूरी ठाकुर का नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों का"
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन महापुरुषों ने समाज के लिए काम किया है, उन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत रत्न सम्मान दिया जा रहा है, यह बड़े ही सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मोदी ने यह साबित कर दिया कि वे दलित लोगों को भी साथ लेकर चल रहे हैं। यह सम्मान कर्पूरी ठाकुर का नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों का सम्मान है। भारत रत्न सम्मान देकर प्रधानमंत्री खुद सम्मानित हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static