कब और किसने पेश किया था पहला बजट ? जानें भारत के Budget से जुड़े इतिहास के रोचक तथ्य

Friday, Jan 30, 2026-01:13 PM (IST)

Budget 2026 : देश का 2026-27 का आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे लोकसभा में पेश करेंगी। यह उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट होंगे। बजट पेश होने से पहले, हम आपको भारत के बजट इतिहास से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बता रहे हैं।

भारत का पहला बजट: ब्रिटिश शासन में पेश हुआ

क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला बजट आज़ादी के बाद नहीं बल्कि ब्रिटिश शासन के दौरान पेश किया गया था।

पहला बजट: 7 अप्रैल 1860

पेश करने वाले: स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन

स्वतंत्र भारत का पहला वार्षिक बजट 28 फरवरी 1948 को पेश किया गया। इसे देश के पहले वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने संसद में पेश किया था।

बजट पेश करने का समय और परंपरा

पूर्व परंपरा: फरवरी के आखिरी कामकाजी दिन शाम 5 बजे पेश किया जाता था।

परिवर्तन: 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इसे सुबह 11 बजे करने का निर्णय लिया गया। यह समय अब तक प्रचलित है और संसद में बजट सुबह पेश किया जाता है।

किसने दिया था सबसे लंबा बजट भाषण

बजट भाषण हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं।

सबसे लंबा भाषण: 2020-21 में निर्मला सीतारमण, दो घंटे 42 मिनट। यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण माना जाता है।

शब्दों के हिसाब से 1991 में डॉ. मनमोहन सिंह ने 18,604 शब्दों का भाषण दिया।

बजट पेश करने का रिकॉर्ड

निर्मला सीतारमण ने 2024 में लगातार सात बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, अब तक सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है, जिन्होंने 1962 से 1969 के बीच कुल 11 बजट पेश किए।

भाषा और डिजिटल बदलाव

1955 तक बजट केवल अंग्रेज़ी में पेश किया जाता था। उसके बाद इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में पेश करने का निर्णय लिया गया। COVID-19 के दौरान बदलाव: 2021-22 का बजट पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से पेश किया गया, वित्त मंत्री ने इसे टैबलेट के जरिए पेश किया। देश का बजट केवल अर्थव्यवस्था का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसके इतिहास में कई रोचक पहलू भी जुड़े हैं। 1 फरवरी को पेश होने वाला 2026-27 का बजट निर्मला सीतारमण के रिकॉर्ड में और इजाफा करेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static