13 मार्च को घोषित होगा OBC कन्या आवासीय विद्यालयों का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगा नामांकन

Thursday, Mar 12, 2026-03:16 PM (IST)

Bihar News: बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित राज्य के 38 जिलों में स्थित 'अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालयों' में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। 

विभागीय जानकारी के अनुसार, इन आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए एक मार्च 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है और मेधा सूची पूरी तरह से तैयार है। परीक्षा में शामिल सभी छात्राएं और उनके अभिभावक दिनांक 13 मार्च से अपना परीक्षाफल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने और उसे डाउनलोड करने की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। 


यह भी पढ़ें- होली के जश्न में युवक से दरिंदगी...नशे में धुत दोस्तों ने गुदा मार्ग में डाल दिया स्टील का ग्लास, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाली छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक संबंधित विद्यालयों में की जाएगी। सभी सफल अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे वेबसाइट पर अपना परिणाम जांचने के बाद पोटर्ल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय-सीमा के भीतर संबंधित विद्यालय में अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static