बिहार में कोरोना ने ली एक और जान, दारोगा की मौत के बाद रिपोर्ट आई Positive

6/9/2020 2:23:37 PM

औरंगाबादः बिहार में कोरोना महामारी ने एक और जान ले ली है। दरअसल, औरंगाबाद में इस वायरस से एक दारोगा की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के रहने वाले दारोगा की ड्यूटी हसपुरा क्वारंटाइन सेंटर पर लगा दी गई थी। 27 मई को वे गोदाम से संबंधित चार्ज देने के लिए पुलिस लाइन आए हुए थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया। वहीं रविवार की सुबह उनकी अचानक मौत हो गई। मौत के बाद उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले ट्रूनेट मशीन से भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया था। इसी बीच पुलिस लाइन के 69 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static