शहीद हुए पटना के सुनील को भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

6/22/2020 6:17:26 PM

 

पटनाः भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के वीर सपूत सुनील कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचे।

पार्टी के अध्यक्ष ने शहीद के परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी आपके साथ खड़े हैं। पूरे देश को शहीद हुए वीर जवानों पर गर्व है। वहीं डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सेना ने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि चीन द्वारा निर्मित हर वस्तु का बहिष्कार करना चाहिए क्योंकि चीन द्वारा निर्मित सामान को खरीदने से चीन की ताकत बढ़ती है, जो देश के लिए ठीक नहीं है।

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार के साथ भारतीय सबलोग पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें ऋतुराज कुमार, मनोज कुमार उर्फ गुड्डू शर्मा, टून टून सिंह एवं एस एस शरण युवा नेता शामिल रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static