नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला- बिहार में मंत्रियों के वेतन-भत्ते में प्रतिमाह 30 से 35 हजार की वृद्धि

3/22/2023 10:11:45 AM

पटनाः नीतीश सरकार ने बिहार के मंत्रियों के वेतन-भत्ते में प्रतिमाह 30 से 35 हजार तक की वृद्धि कर दी है, जिसके तहत अब उन्हें प्रति माह पौने 3 लाख तक रुपए मिलेंगे। फिलहाल उन्हें वेतन-भत्ता के रूप में प्रति माह ढाई लाख तक राशि मिलती है। वहीं इससे पहले राज्य सरकार ने विधायकों, विधान पार्षदों के साथ विधानमंडल में मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक व सचेतक के वेतन-भत्ते में वृद्धि की थी।

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के वेतन-भत्ते में वृद्धि की स्वीकृति दी गई। कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों को स्वीकृति दी गई। हालांकि विधानमंडल सत्र चलने के कारण कैबिनेट के फैसलों की जानकारी सरकार की ओर से नहीं दी गई। इसके अतिरिक्त 7 हजार नए पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी। इसके लिए सरकार के द्वारा पद सृजन की स्वीकृति दी गई।

कई केंद्रीय योजनाओं के लिए राशि आवंटन
वहीं मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कई केंद्रीय योजनाओं के लिए भी राज्य मद से राशि का आवंटन भी किया गया। बैठक में राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए स्वीकृत राशि से कम मिलने के बाद अपने कोष से 1600 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। केंद्र से राशि मिलने के बाद इसका समायोजन हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static