जनता दरबार में नीतीश ने सुनीं 75 लोगों की समस्याएं तो EWS आरक्षण पर SC के फैसले का JDU ने किया स्वागत, पढ़ें बिहार की Top 10 News

Tuesday, Nov 08, 2022-07:05 AM (IST)

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 75 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को नौकरियों और उच्च शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में CM नीतीश ने सुनीं 75 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 75 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

EWS को 10% आरक्षण बरकरारः मांझी ने SC के फैसले पर जताई खुशी, कहा- कोर्ट ने मेरी बातों पर लगाई मुहर
पटनाः उच्चतम न्यायालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को नौकरियों और उच्च शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सुशील मोदी ने EWS आरक्षण पर SC के फैसले को बताया 'ऐतिहासिक', RJD पर भी बोला हमला
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): भाजपा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि आज EWS पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। साथ ही उन्होंने राजद पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद ने EWS के 10% आरक्षण के विरोध में संसद के दोनों सदनों में मतदान किया था।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर ली चुटकी, बोले- बॉलीवुड में होते तो बिग बी और दिलीप कुमार को देते मात
नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। सिंह ने कहा कि केजरीवाल एक्टिंग के सिवा कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल बॉलीवुड में होते तो अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को भी मात दे देते।

कटिहार में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
कटिहारः बिहार में कटिहार जिले के तेलता पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को बलरामपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

तेजस्वी ने गोपालगंज के ‘प्रयोग' को बताया सफल, कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में हम 20,000 वोट की बढ़त बनाएंगे
पटनाः बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम ने उनके ‘प्रयोग' को सफल साबित किया है। यादव गोपालगंज से राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता का परोक्ष जिक्र कर रहे थे।

उपचुनाव के परिणाम पर BJP बोली- जनता ने महागठबंधन को नकारा, अपना आधार वोट भी नहीं बचा पाए नीतीश
पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि उपचुनावों के परिणाम से साफ है कि बिहार में जनता ने सात दलों की महागठबंधन सरकार को नकार दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना आधार वोट भी नहीं बचा पाए।

सारण में राज्य खाद्य निगम की गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट
छपराः बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित राज्य खाद्य निगम की गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस घटना में करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की बोरी जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने के लिए तीन जिलों से दमकल के वाहन मंगाए गए।

तेज रफ्तार का कहरः मिनी हाईवा ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार मिनी हाईवा ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरियारपुर खड़कपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

महज 140 रुपए के लिए बॉबी देओल ने ली अपने चाचा की जान, चाकू से किए 20 से ज्यादा प्रहार
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में सनसनीखेज सामने आया है, जहां पर महज 140 रुपए के लिए भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

Content Editor

Khushi

Related News

नीतीश कुमार की JDU ने किया ''एक राष्ट्र, एक चुनाव'' का समर्थन, राजीव रंजन बोले- इससे देश में नीतियों की निरंतरता रहेगी जारी

Bihar Politics: JDU सांसद ललन सिंह से मिले बाहुबली अनंत सिंह, बिहार में फिर बढ़ी सियासी हलचल

बिहार आरक्षण मामला: RJD की याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस, केंद्र एवं राज्य सरकार से मांगा जवाब

Bihar News: मंत्री सुमित कुमार सिंह ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

JDU ने सीताराम प्रसाद को पार्टी से किया निष्कासित, शराब पार्टी  करते हुए पुलिस ने किया था गिरफ्तार

‘4 सीट जीतने वाले तेजस्वी आभार नहीं ‘भार’ यात्रा निकालें…’, JDU ने RJD पर कसा तंज

विस चुनाव से ठीक पहले बिहार में गूंज रहा ‘25 से 30 फिर से नीतीश’ का नारा, सत्ता की दौड़ में सब पर भारी पड़ी है JDU

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को दिया अधिकार, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून ने आम जनता को किया सशक्त

Bihar Cabinet: बिहार के ग्रामीण इलाकों में बनाए जाएंगे करीब एक हजार नए छोटे पुल, नीतीश कैबिनेट का फैसला

उमर अब्दुल्ला के अफजल गुरु वाले बयान पर बोली JDU- राजनीति में वोट के लिए बयान देना अच्छी बात नहीं