मोतिहारी में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Sunday, Aug 24, 2025-05:44 PM (IST)

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतिहारी जिले के पंचपकड़ी थानांतर्गत देवपुरा गांव निवासी प्रकाश साहनी एवं विकास साहनी अपने घर पर अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री चला रहे हैं। इसी  सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी की एवं इनके घर से 01 राइफल का बैरल, 01 देसी कट्टा का बैरल, 03 राइफल का बट, कटर मशीन, आयरिश मशीन, आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट मशीन तथा हथियार बनाने के उपकरणों को बरामद किया।

मौके से दोनों अभियुक्तों विकास साहनी एवं प्रकाश साहनी को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा न केवल अवैध हथियार बनाए जा रहे थे बल्कि जाली दस्तावेज तैयार करने का कार्य भी संचालित किया जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static