पति करता था नाइट ड्यूटी, पत्नी ने जिस्म की भूख मिटाने के लिए घर में बुलाया जिगोलो, फिर रंगरेलिया मनाते..
Tuesday, Jan 06, 2026-06:26 PM (IST)
Viral News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वाले चारों तरफ से घेर रखा है और उसके चेहरे पर कालिख पोत रहे हैं। भले ही वीडियो में महिला बेहद लाचार और असहाय नजर आ रही है, लेकिन उसके कारनामे जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल, यह वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। महिला पर आरोप है कि उसने पति की गैरमौजूदगी में 5000 रूपये देकर जिगोलो बुलाया था और उसके साथ घर में रंगरलिया मना रही थी। वहीं अचानक से परिजन घर लौटे और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था...परिजनों ने पहले तो उसे जमकर फटकार लगाई और फिर पूरे मोहल्ले के सामने उसका मुंह काला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। दरअसल, महिला का पति मल्टीनेशनल कंपनी में नाइट ड्यूटी करता था। इसी का फायदा उठाते हुए महिला ने पैसे देकर जिगोलो बुला लिया।
वायरल वीडियो में महिला बार-बार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती दिख रही है। लेकिन इसके बावजूद लोग उसके मुंह पर कालिख पोतते रहते हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। एक तरफ लोग इस व्यवहार को अमानवीय और कानून के खिलाफ बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महिला की कथित हरकत पर सवाल उठाते हुए इस घटना को “सामाजिक शर्मिंदगी” से जोड़ रहे हैं। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानिए क्या होता है जिगोलो?
जिगोलो (Gigolo) एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर उन पुरुषों के लिए किया जाता है जो महिलाओं के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाने या उनके साथ समय बिताने के लिए पैसे लेते हैं। एक ऐसा पुरुष जो महिलाओं को भावनात्मक और कभी-कभी यौन सेवाएं प्रदान करता है, और यह पेशा अक्सर यौनकर्मी (call boy) से जुड़ा होता है, लेकिन इसमें केवल सेक्स से ज़्यादा सामाजिक कौशल और साथीपन की जरूरत होती है। बताया जा रहा है ये सेवा दिल्ली के कई इलाकों में गुप्त रुप से चलाई जा रही है।

